एलोन मस्क की रियल-टाईम संपत्ति लगभग $788 बिलियन तक पहुंची। जाने इस बढ़ोत्तरी के मुख्य कारण:

एलोन मस्क की रियल-टाइम संपत्ति:

एलोन मस्क एक व्यवशायी और उधमी व्यक्ति है जिनकी संपत्ति में जनवरी 2026 तक बढ़ा एतिहासिक बदलाब आया है। एलोन मस्क की संपत्ति 2024 के अंत से जनवरी 2026 तक इनकी नेटवार्थ $788 बिलियन तक पहुँच चुकी है। एलोन मस्क की संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोत्तरी किसी एक कम्पनी के कारण से नहीं हुई बल्कि इनकी कई बड़ी कंपनियों {SpaceX, Tesla, xAI Or X(Twitter)} के सफल होने का परिणाम है। जिनमें इनकी बड़ी हिस्सेदारी है।

एलोन मस्क की संपत्ति की बढ़ोत्तरी के मुख्य कारण:

1. SpaceX :

एलोन मस्क की नेटवर्थ का लगभग 55%-60% हिस्सा SpaceX से आता है। SpaceX अमेरिका की निजी कंपनी है जो अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने और सेटेलाइट लॉन्च करती है। जिसकी स्थापना 2002 में एलोन मस्क ने मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने के ऊद्देश्य से की थी। SpaceX एक ऐसी दुनिया की पहली कम्पनी है जिसके रॉकेट अंतरिक्ष में जाने के बाद बापस लौट आते है इससे इसका खर्च बहुत कम होता है। SpaceX के पास दुनिया का सबसे बड़ा सेटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क है जो अंतरिक्ष से पूरी दुनिया में हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाता है। जिसे Starlink कहते हैं।

एलोन मस्क को अमीर बनाए रखने में इस कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। SpaceX की कीमत 2024 में लगभग $200 बिलियन थी जो बढ़कर 2026 तक $800 बिलियन हो चुकी है। एलोन मस्क के पास इस कम्पनी की लगभग 42% शेयर और 78% वोटिंग पॉवर है। पिछले 2 वर्षों में इस कंपनी की वैल्यू बढ़ने से मस्क की संपत्ति में लगभग $250 बिलियन का मुनाफा हुआ है।

2. Tesla(AI और रोबोटिक्स) :

जनवरी, 2026 तक टेसला एक कार कंपनी से बदलकर ऐआई और रोबोटिक्स में बदल गई है। दिसंबर 2025 में डेलावेयर सुप्रीमकोर्ट के एक फेसले ने एलोन मस्क के पुराने $56 बिलियन के पैकेज को रद्द करके अब स्टॉक की कीमत बढ़ने के कारण $139 बिलियन हो गया है। इस कानूनी जीत और निवेशकों के भरोसे ने मस्क की संपत्ति में $100 बिलियन से भी ज्यादा का मुनाफा हुआ है।

X(Twitter):

जनवरी 2026 तक X(Twitter) में जबरदस्त बदलाब हुआ है। पहले 2023-24 के तहत इसकी वैल्यू काफी काम थी जो अब 2025-26 में हुए बदलाब ने इसकी वैल्यू को रिकवर करके मस्क को पहले से ओर ज्यादा अमीर बना दिया है। 2025 में मस्क ने अपनी X(Twitter) को xAI के साथ होल्डिंग कम्पनी के जरिए जोड़ दिया। मस्क के लिए AI को ट्रेन करने के लिए डेटा सबसे जरूरी था। X(Twitter) के पास करोड़ों लोगों का रियल टाइम डेटा मोजूद है जो xAI के “Grok” मॉडल को विश्व में सबसे फास्ट बनाता है। अब Apple और Amazon जैसे बड़े दिग्गजों ने विज्ञापन देना सुरू कर दिया है।

यह X(Twitter) का मॉडल Grok(AI) है जो और सभी ऐआई टूलों से अधिक ग्रो कर रहा है।

मस्क ने X को सोशल मीडिया से अब बैंकिंग ऐप के रूप में पेश किया है। जिससे इसकी कीमत $44 बिलियन (मस्क ने इसे $44 बिलियन में खरीदा था) के स्तर को पार कर अब 2026 तक (X+xAI) की कीमत $250 बिलियन तक हो चुकी है। X और xAI के इस एकीकरण से मस्क की संपत्ति में $60-$80 बिलियन तक का मुनाफा हुआ है।

एलोन मस्क की संपत्ति:

एलोन मस्क की संपत्ति में पहले काफी उतार चढ़ाव आये और कभी-कभी दूसरे स्थान पर भी आ गए थे। सन 2024(जनवरी-जून) में इनकी संपत्ति $195 बिलियन-$210 बिलियन के बीच थी। दिसम्बर 2024 तक अमेरिकी चुनाव के बाद इनकी संपत्ति में भारी उछाल आया। एलोन मस्क $400 बिलियन से भी ज्यादा संपत्ति बाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने। इसके बाद से इनकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती गई और आज विश्व के पहले सबसे ज्यादा संपत्ति बाले व्यक्ति हैं। जो दुनिया में पहले नंबर पर है। जिनकी संपत्ति आज $788 बिलियन से भी ज्यादा है। एलोन मस्क की संपत्ति के ग्राफ की गति को देखते हुए कुछ विशेषज्ञ मान रहे है की 2027 तक मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर ($1000 बिलियन के मालिक) बन सकते हैं।

बर्ष कुल संपत्ति(USD)मुख्य कारण
मार्च 2020 $25 बिलियन टेसला की ग्रोथ
जनवरी 2021$185 बिलियन बेजोस को पीछे किया और पहली बार नंबर 1 बने
नवंबर 2021$300 बिलियन $300 बिलियन बाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने
दिसम्बर 2022$137 बिलियन टेसला का स्टॉक क्रैश हुआ और ट्विटर खरीदने के बाद बड़ी गिरबट
दिसम्बर 2024 $447 बिलियन अमेरिकी चुनाव के बाद $400 बिलियन का स्तर पार
अक्टूबर 2025 $500 बिलियन xAI और SpaceX की वैल्यूएशन बड़ी ग्रोथ
जनवरी 2026 $788 बिलियन दुनिया की सबसे अधिक संपत्ति


Discover more from times of world

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

टाटा ग्रुप के 4 बड़े बदलाव Semiconductor Chips से लेकर Air India की वापसी तक रतन टाटा के सपनों को किया साकार:

रतन टाटा के 4 बड़े सपनों को किया जा रहा है साकार: रतन टाटा का हमेशा से सपना रहा है की इंडिया को Technology और Manufacturing में आत्मनिर्भर बनाने का,…

India-New Zealand FTA (Free Trade Agreement): अब न्यूज़ीलैंड के मार्केट में भी इंडियन प्रोडक्टस का जलवा!

व्यापार की दुनिया में एक नया सवेरा,India-New Zealand के बीच Free Trade Agreement: इंडिया ने विश्व व्यापार के मंच पर आज फिर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। काफी इंतेजार…

One thought on “एलोन मस्क की रियल-टाईम संपत्ति लगभग $788 बिलियन तक पहुंची। जाने इस बढ़ोत्तरी के मुख्य कारण:

Leave a Reply

You Missed

RCB vs MI आज का मैच, IPL 2026: MI ने दिया 167 का टारगेट, रायपुर में विराट और रोहित का महा मुकाबला

RCB vs MI आज का मैच, IPL 2026: MI ने दिया 167 का टारगेट, रायपुर में विराट और रोहित का महा मुकाबला

टाटा ग्रुप के 4 बड़े बदलाव Semiconductor Chips से लेकर Air India की वापसी तक रतन टाटा के सपनों को किया साकार:

टाटा ग्रुप के 4 बड़े बदलाव Semiconductor Chips से लेकर Air India की वापसी तक रतन टाटा के सपनों को किया साकार:

India-New Zealand FTA (Free Trade Agreement): अब न्यूज़ीलैंड के मार्केट में भी इंडियन प्रोडक्टस का जलवा!

India-New Zealand FTA (Free Trade Agreement): अब न्यूज़ीलैंड के मार्केट में भी इंडियन प्रोडक्टस का जलवा!

Tata IPL 2026 का पहला धमाकेदार मुकाबला: RCB vs SRH मुकाबले में RCB की शानदार जीत, SRH को 6 विकेट से हराया

Tata IPL 2026 का पहला धमाकेदार मुकाबला: RCB vs SRH मुकाबले में RCB की शानदार जीत, SRH को 6 विकेट से हराया

Tata IPL 2026, BCCI ने IPL के प्रथम चरण के मैचों का शेड्यूल जारी किया।

Tata IPL 2026, BCCI ने IPL के प्रथम चरण के मैचों का शेड्यूल जारी किया।

क्या आपको दुनिया के सबसे बड़े अमेज़न के जंगल के रहस्य पता हैं जिनको जानकार आपको हेरानी सी हो जाएगी?

क्या आपको दुनिया के सबसे बड़े अमेज़न के जंगल के रहस्य पता हैं जिनको जानकार आपको हेरानी सी हो जाएगी?

Discover more from times of world

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading