JSW MG की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 7-सीटर 26 अगस्त को होगी लॉन्च। जानिए इसके फीचर्स, बैटरी रेंज और अपेक्षित कीमत!

नई MG 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी 500+ किमी की दमदार रेंज के साथ 26 अगस्त को होगी लॉन्च!

अगर आपको भी एक Powerful or spacious family electric car चाहिए। तो आपको अब इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि JSW MG Motor India 3-Row (7-Seater) इलेक्ट्रिक SUV को 26 अगस्त को आधिकारिक बाजार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये एसयूवी कंपनी की नई ADAPT प्लेटफॉर्म पर बनने वाली पहली SUV कार होगी। जो कि हेक्टर से ऊपर पोजिशन लेगा

MG Hector Tomahawk 7-seater electric SUV

डिज़ाइन और प्लेटफ़ॉर्म ( ADAPT आर्किटेक्चर)

ये इलेक्ट्रिक JSW SUV ADAPT प्लेटफॉर्म पर बनने वाली पहली कार है। इसका डिजाइन काफी सीधा और पारंपरिक है। इसमें स्लिम एलईडी डीआरएल, नीचे की तरफ प्लेसमेंट वाले हेडलैंप, बड़ा क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और मजबूत बॉडी क्लैडिंग मिलती है। इसका लंबा व्हीलबेस तीन पंक्तियों (7 सीटें) के लिए जगह सुनिश्चित करता है।

मोटर, बैटरी और रेंज (आखिर कितनी पॉवरफुल होगी नई MG Hector की 7-Seater)

किसी भी इलेक्ट्रिक कार की जान उसका बैटरी पैक और मोटर होता है, और इस मामले में एमजी का ये नया मॉडल काफी सॉलिड स्पेक्स के साथ आने की उम्मीद है। स्पाइशॉट्स के दौरन इस गाड़ी पर “500+ रेंज” की ब्रांडिंग साफ देखने को मिली है।

  • बैटरी पैक और क्षमता:- इंडिया-स्पेक 3-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी में एक बड़ा 69.2 kWh LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी पैक दिया जा सकता है। एलएफपी बैटरी, भारतीय मौसम की स्थिति और लंबी दूरी की ड्राइविंग के लिए काफी सुरक्षित और टिकाऊ मानी जाती है।
  • इलेक्ट्रिक मोटर और परफॉर्मेंस:- इसमें फ्रंट-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर मिलने की उम्मीद है, जो 201 bhp का पावर और 310 nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। क्या पावर आउटपुट की वजह से ज्यादा लोड या 7 लोग बैठने पर भी गाड़ी को चलाने में कोई कमी महसूस नहीं होगी और पिकअप काफी स्मूद मिलेगा।
  • रेंज और ड्राइविंग रेडियस (500km+):- Global markets (जैसे Wuling/Indonesia-spec models) ने दावा किया है की CLTC range 530 km वताई गई है। लेकिन भारत के आधिकारिक परीक्षण मानकों (एआरएआई) के आंकड़े आने बाकी हैं। पर टेस्ट मूलस पर दिखाए गए 500+ रेंज टैग से यह साबित होता है की एक बार फुल चार्ज होने पर 400-450 किमी तक का विश्व-रेंज देगी। लॉंग रोड ट्रिप के लिए ये एक प्लस पॉइट होगा।
  • चार्जिंग सपोर्ट:- आधुनिक ईवीएस की तरह इसमें भी डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह गाड़ी कम समय में ही एक बड़े हिस्से तक चार्ज हो सकेगी, ताकि लंबे सफर में ज्यादा देर रुकना न पड़े।

इंटीरियर और हाई-टेक विशेषताएं: कैसा होगा एमजी की नई 7-सीटर ईवी का केबिन?

एक्सटीरियर के साथ-साथ एमजी अपनी कारों के इंटीरियर और आधुनिक तकनीक के लिए काफी प्रसिद्ध है। नए 7-सीटर इलेक्ट्रिक मॉडल का केबिन ना सिर्फ विशाल होगा बल्कि इसमें प्रीमियम कम्फर्ट और फ्यूचरिस्टिक तकनीक का बेहतर कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

  • केबिन थीम और सीटिंग लेआउट:- टीज़र और स्पाईशॉट्स के मुताबिक़, इसके केबिन में एक खूबसूरत बेज कलर थीम दिया जाएगा जो अंदर से काफी खुला (हवादार) और प्रीमियम फील देता है। ये एक 3-row SUV है जिसकी दूसरी पंक्ति में बेंच-स्टाइल बैठने की व्यवस्था मिलती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य आराम से सफर कर सकें। इसका लंबा व्हीलबेस 3rd row के यात्रियों के लिए भी अच्छा लेगरूम सुनिश्चित करता है।
  • बड़ा पैनोरमिक सनरूफ:- इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ शामिल किया गया है, जो केबिन के अंदर प्राकृतिक रोशनी और एक भव्य एहसास देता है।
  • डुअल डिजिटल डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट:- डैशबोर्ड पर न्यूनतम डिजाइन के साथ-साथ आधुनिक डुअल डिजिटल स्क्रीन मिलने की उम्मीद है-जिसमे एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट के साथ) और ड्राइवर के लिए एक शार्प डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल होगा।
  • सुरक्षा और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (ADAS):- इसमें मल्टीपल एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और लंबी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सुइट मिलने की पूरी उम्मीद है, जिसमें लेन-कीप असिस्ट और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
  • आराम और सुविधा वाले फ़ीचर्स:- Daily car चलाने को आसान बनाने के लिए इसमें कई modern comforts दिए जाएंगे।
  • 1. पावर्ड और हवादार फ्रंट सीटें
  • 2. पावर्ड टेलगेट
  • 3. वायरलेस स्मार्टफ़ोन चार्जर
  • 4. ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ डेडिकेटेड रियर और थर्ड-रो एसी वेंट

अपेक्षित मूल्य और प्रतिद्वंद्वी

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹20 लाख से ₹25 लाख के बीच हो सकती है। बाजार में आने के बाद इसका सीधा मुकाबला आने वाली 3-row electric SUVs से होगा। जैसे Mahindra XEV 9S और Kia Carens Clavis EV .


Discover more from times of world

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

2026 में BMW इंडिया में 6 नए मॉडल लौंच करेगा, जिनमें 3 पूरी इलेक्ट्रिक कारें होंगी:

BMW के 6 नए मॉडल: बीएमडबल्यू इंडिया, 2026 को एक धमाकेदार साल बनाने बाला है। बीएमडबल्यू ने 2026 को इंडिया में हालही में घोषडा की है कि इस साल इंडिया…

india में BMW की luxury और सबसे महंगी car कौन सी है , जाने इसकी कीमत और फीचर्स|

BMW की सबसे महंगी कार : इंडिया में बीएमडबल्यू की सबसे महंगी और लग्जरी कार बीएमडबल्यू ऐक्सएम है बीएमडबल्यू एक्सएम एक हाई-परफ़ॉर्मेंस बाली हाइब्रिड SUV है जो की लग्जरी और…

Leave a Reply

You Missed

JSW MG की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 7-सीटर 26 अगस्त को होगी लॉन्च। जानिए इसके फीचर्स, बैटरी रेंज और अपेक्षित कीमत!

JSW MG की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 7-सीटर 26 अगस्त को होगी लॉन्च। जानिए इसके फीचर्स, बैटरी रेंज और अपेक्षित कीमत!

RCB vs MI आज का मैच, IPL 2026: MI ने दिया 167 का टारगेट, रायपुर में विराट और रोहित का महा मुकाबला

RCB vs MI आज का मैच, IPL 2026: MI ने दिया 167 का टारगेट, रायपुर में विराट और रोहित का महा मुकाबला

टाटा ग्रुप के 4 बड़े बदलाव Semiconductor Chips से लेकर Air India की वापसी तक रतन टाटा के सपनों को किया साकार:

टाटा ग्रुप के 4 बड़े बदलाव Semiconductor Chips से लेकर Air India की वापसी तक रतन टाटा के सपनों को किया साकार:

India-New Zealand FTA (Free Trade Agreement): अब न्यूज़ीलैंड के मार्केट में भी इंडियन प्रोडक्टस का जलवा!

India-New Zealand FTA (Free Trade Agreement): अब न्यूज़ीलैंड के मार्केट में भी इंडियन प्रोडक्टस का जलवा!

Tata IPL 2026 का पहला धमाकेदार मुकाबला: RCB vs SRH मुकाबले में RCB की शानदार जीत, SRH को 6 विकेट से हराया

Tata IPL 2026 का पहला धमाकेदार मुकाबला: RCB vs SRH मुकाबले में RCB की शानदार जीत, SRH को 6 विकेट से हराया

Tata IPL 2026, BCCI ने IPL के प्रथम चरण के मैचों का शेड्यूल जारी किया।

Tata IPL 2026, BCCI ने IPL के प्रथम चरण के मैचों का शेड्यूल जारी किया।

Discover more from times of world

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading