दुनिया की टॉप – 5 कंपनियां कोन सी हैं :
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है, अमेरिका की अर्थव्ययवस्था को आसमां तक पहुँचाने में सबसे बड़ा हाथ यहाँ की कंपनियों का है| अमेरिका में बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं जिनमे से कुछ कंपनियां बाजार पुंजिकरण के आधार से टॉप-5 में आती हैं | सितंबर 2025 के बाजार पुंजिकर्ण के आधार पर अब तक दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियां 1. एनविडिया (Nvidia), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), एप्पल (Apple), ऐल्फाबेट (Alphabet-Google) और अमेज़न (Amazon) हैं| इन कंपनियों का बाजार मूल्य (मार्केट कैप) सबसे अधिक है| ये कंपनियां अपने संबंधित उधयोगों, जैसे कि हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट सेवाएं और ई-कॉमर्स, में अग्रणी है| अमेरिका लगातार तीसरी बार दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की सूची मैं अग्रणी रहा है|
दुनिया की 1st largest कम्पनी एनविडिया (NVIDIA):
NVIDIA एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय परोधोगिकी कंपनी है जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU), सिस्टम ऑन अ चिप (SOC) ओर संबंधित सॉफ्टवेयर के डिजाइन और विशेषज्ञता रखती है | 1993 में स्थापित इस कॉम्पनी का मुख्यालय सांता कलारा, कैलिफोरनीया में है | NVIDIA गेमिंग व्यावसायिक विजुआलाइजेशन, डेटा सेंटर ओर ऑटोमटिव वाजार में अपने योगदान के लिए जाना जाता है |
अप्रेल 1993 में हुआंग ने साथी माइक्रोचिप डिजाइनरों क्रिस मैलाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम के साथ मिलकर NVIDIA की स्थापना की, जिन्होंने हुआंग को सीईओ के रूप मैं चुना | तीनों का लक्ष्य वीडियो गेम उधोग के लिए GPU बनाना था | तीनों ने 40,000 डॉलर की पूंजी से शुरुआत की, लेकिन जल्द ही वेंचर कैपिटल फार्मों से 20 मिलियन डोलर का शुरुआती निवेश प्राप्त कर लिया | NVIDIA का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) और शुरुआती कीमत 22 जनवरी, 1999 को 12 डोलर पर सार्वजनिक हुआ था |
दुनिया की 2nd largest कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft):
माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी दुनिया की टॉप कंपनियों में से एक है जो वर्ल्ड में 2nd नंबर पर आती है| माइक्रोसॉफ्ट एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौधोगिकी कम्पनी है, जिसका मुख्यालय रेडमंड, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है, माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना 4 अप्रेल, 1975 को बिल गेट्स और पॉल एलन ने की थी ताकि वे अलटेयर 8800 कंप्यूटर के लिए सॉफ्टवेयर बना सकें, जिसका नाम माइक्रोसॉफ्ट था, जो ‘माइक्रोप्रोसेसर’ और ‘सॉफ्टवेयर‘ शब्दों से लिया गया था| शुरुआती दौर में न्यू मेक्सिको के अलबुकर्क में स्थित, माइक्रोसॉफ्ट 1997 में वाशिंगटन राज्य में स्थानांतरित हो गया और 1981 में “मोकरोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन,इंक ” के रूप में निगमित हुआ| उन्होंने MS-DOS का निर्माण किया, जिसे 1981 में आईबीएम के लिए जारी किया गया, और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और एक्सबॉक्स जैसे प्रमुख उत्पादों को भी लॉन्च किया|
दुनिया की 3rd largest कम्पनी एप्पल (Apple):
एप्पल (apple) दुनिया की तीसरी लारजेस्ट कंपनी है जो वर्ल्ड की टॉप कंपनियों में से एक है। एप्पल इंक. एक अमेरिकी प्रौधोगिकी कम्पनी है जिसकी स्थापना 1 अप्रेल, 1976 को स्टीव जॉब्स, स्टीव वेज़्नियाक और रोनाल्ड वेन ने की थी। यह कम्पनी अपने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स (जैसे आईफोन, आईपैड), कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और ऑनलाइन सेवाओं के लिए जानी जाती है।
एप्पल (apple) कम्पनी का नाम कैसे पड़ा ?
एप्पल का नाम संस्थापक स्टीव जॉब्स की सेब के प्रति पसंद के कारण पड़ा, जो एक फलहारी आहार लेते थे और सेब के बागों में समय बिताते थे। 1970 के दसक में, उन्होंने अपनी कंपनी का नाम सरल और आकर्षक होने के कारण एप्पल रखने का सुझाव दिया।
से अधिक
दुनिया की 4th लरजेस्ट कंपनी ऐल्फाबेट (Alphabet-Google):
गूगल दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने बाला सर्च इंजेन है। भारत गूगल के लिए एक बहुत बड़ा बाजार है, और 2025 मैं यहाँ हर महीने गूगल पर 12 बिलियन से ज्यादा विजिट दर्ज की जाएंगी। 2025 तक, दुनिया में 5.6 बिलियन से ज्यादा लोग गूगल का इस्तेमाल करते हैं। यह संख्या दुनिया भर के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के 90% से अधिक है , जो इसे सबसे लोकप्रिये सर्च इंजन वनाती है
गूगल की शुरुआत 1996 में स्टैनफोर्ड विश्वविधालय के पीएच. डी. छात्रों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा बैकरब नामक एक शोध परियोजना के रूप में हूई थी। इस सर्च इंजन का नाम 1997 में बदल कर गूगल कर दिया गया जो गणितिज्ञ शब्द गूगोल से प्रेरित था। 4 सितांबर, 1998 लो पेज और ब्रिन ने कैलिफोर्निया के एक गैराज में गूगल inc. की स्थापना की। 2015 से गूगल अपनी मूल कंपनी ऐल्फाबेट इंक. की सहायक कम्पनी रही है। और 2006 में गूगल ने YouTube का अधिग्रहण किया था।
दुनिया की 5th लारजेस्ट कंपनी अमेज़न (Amazon):
अमेजन दुनिया की पाँचवी लारजेस्ट कंपनी है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा निजी नियोक्ता है अक्टूबर 2024 तक, अमेज़न दुनिया में 12वीं सबसे अधिक देखी जाने बाली वेबसाईट है और इसका 84 % ट्रैफिक संयुक्त राज्य अमेरिका से आता है अमेज़न अनुसंधान और विकास खर्च में भी वैश्विक नेता है, 2022 में आरएंडडी व्यय 73 बिलियन अमेरिकी डोलर है। amazon.com की स्थापना जेफ बेजोस ने 5 जुलाई 1994 को की थी, और एक ऑनलाइन बुक स्टोर के रूप में शुरू किया था, लेकिन बाद में वीडियो डाउनलोड / स्ट्रीमिंग, एमपी 3 डाउनलोड / स्ट्रीमिंग, ऑडियोबुक डाउनलोड / स्ट्रीमिंग, सॉफ्टवेयर, वीडियो गेम, एलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान, फर्नीचर बेचने के लिए विस्तारित किया गया।
अमेज़न कंपनी का नाम कैसे और क्यों रखा गया?
अमेज़न का नाम इसके संस्थापक जेफ बेजोस ने रखा था, जो मूलरूप से “कैडबरा” नाम था। एक वकील इस नाम को गलत सुना, जिसे “कैडवर” (एक शव) जैसा सुना गया। इसके बाद जेफ बेजोस ने एक शब्दकोश में एक नया, अनोखा और प्रभावशाली नाम अमेज़न खोजा। उन्होंने “अमेज़न” नाम इसलिए चुना क्योंकि यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी थी, और उन्हें उम्मीद थी की उनकी कंपनी भी “दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी” बनेगी।
दुनिया की टॉप 5 कंपनियों का मार्केट कैप कितना है:
अगस्त 2025 के आंकड़ों के अनुसार, बाजार पुंजिकरण के हिसाब से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों का मार्केट कैप कुछ निम्न प्रकार है।
- NVIDIYA : $ 4.25 trillion
- Microsoft : $3.77 trillion
- Apple : $3.45 trillion
- Alphabet (Google) : $2.58 trillion
- Amazon : $2.44 trillion
Discover more from times of world
Subscribe to get the latest posts sent to your email.