कांतारा चैप्टर 1:
कांतारा: चैप्टर 1 एक आगामी कन्नड़ भाषा की एक्शन थ्रीलर फिल्म है, जो बनवासी के कदंबों के शासनकाल के दोरान सेट की गई है जो ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित है, और होंबले फिल्म्स के तहत विजय किरागांदुर द्वारा निर्मित है। यह 2022 की फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में है।
कांतारा चैप्टर 1 की कहानी :
कंतारा ( पवित्र वन ) की कहानी भारत के कर्नाटक राज्य में स्थापित है और यह वनों और मानव के बीच के संबंधों से प्रेरित है, जो लगभग दो शताब्दियों में घटित होती है, तथा इनमें 1800 के दशक से लेकर 20 वीं सदी के अंत तक का इतिहास शामिल है।
कंतारा चैप्टर 1′ 2022 की हिट फिल्म “कंतारा” का प्रीक्वल है, जो 300 ईस्वी के कदंब राजवंश के काल में स्थापित है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी नागा साधु की भूमिका में हैं और यह पंजुरली और गुलिगा नामक दो देवताओं की उत्पत्ति के साथ-साथ भूत-कोला की परंपरा को दिखाएगी, जो मूल कान्तारा की घटनाओं की नींव रखती है। कहानी पौराणिक कथाओं, लोककथाओं, और राजशाही व आदिवासी जनता के बीच के संघर्ष पर आधारित है।
कहानी का आधार
- यह फिल्म मूल ‘कन्तारा’ में दिखाए गए धार्मिक अनुष्ठान की उत्पत्ति की पड़ताल करती है।
- फिल्म में पंजुरली और गुलिया देवताओं की उत्पत्ति और उनके संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिनकी पूजा तटिय कर्नाटक के कई हिस्सों में की जाती है, जैसा कि मूल फिल्म में दिखाया गया है।
- यह फिल्म मानवीय संघर्षों के साथ-साथ दैविय तत्वों के बीच के मिश्रण को दिखाएगी।
‘कंतारा’ किन बातों पर आधारित है:
- कदंब राजवंश: कहानी 300 ईस्वी में कदंब राजवंश के शासनकाल के दौरान सेट है।
- भूत कोला परंपरा : यह फिल्म तटीय कर्नाटक की भूत कोला परंपरा पर आधारित है, जिसमें पंजुरली देवता के रूप में न्रत्य और अनुष्ठान किए जाते हैं।
- प्राचीन कहानियाँ : फिल्म में प्राचीन समय की प्रेरणा है और यह उन घटनाओं और पात्रों पर आधारित है जिन्होंने मूल ‘कंतारा’ की कहानी की नींव रखी।
कांतारा चैप्टर 1 Release Date:
कंतारा: chapter 1 (2 October 2025 ) को सिनेमाघरों में लॉन्च होने बाली है जो गांधी जयंती और विजयदशमी का दिन होगा। फिल्म को तेलगू, तमिल, हिन्दी, इंग्लिश, बेंगाली और मलयालम सहित अन्य भाषाओं में Release किया जाएगा।
Discover more from times of world
Subscribe to get the latest posts sent to your email.