Tesla, Inc. क्या है ?
टेस्ला, इंकॉर्पोरेटेड (पूर्व में टेस्ला मोटर्स, इंकॉर्पोरेटेड) एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव और स्वच्छ ऊर्जा कंपनी है। इसका मुख्यालय ऑस्टिन, टेक्सास में है। यह बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ (बीईवी), घरों में काम आने वाली स्थिर बैटरी ऊर्जा भंडारण उपकरण से लेकर ग्रीड के बैटरीयां, सौर पैनल और सौर शिंगल, और संबंधित उत्पादों और सेवाओं का डिजाइन, निर्माण और बिक्री करती है।
Tesla, Inc. का इतिहास:
टेस्ला, इंकॉर्पोरेटेड एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव और स्वच्छ ऊर्जा कंपनी है। टेसला, इंक. की स्थापना 2003 में मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टारपेनिंग द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए की गई थी, और इसका नाम वैज्ञानिक निकोला टेसला के नाम पर रखा गया था एलन मस्क 2004 में एक निवेशक के रूप में शामिल हुए और 2008 में सीईओ बने। टेसला ने 2008 में अपनी पहली कार, रोडस्टर पेश की और 2010 में IPO किया। बाद में कंपनी ने मॉडल S( 2012 ), मॉडल X ( 2012 ), मॉडल 3 (2017) में लॉन्च किए, जो सबसे ज्यादा बिकने बाली इलेक्ट्रिक कार बन गई। 2020 में टेसला को S&P 500 में शामिल किया गया और 2021 में इसका मूल्यांकन 1 ट्रिलियन डॉलर हो गया।
Tesla, Inc. के शुरुआती दिन (2003-2010):
- 2003: मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टारपेनिंग ने सिलिकॉन वैली में टेसला मोटर्स की स्थापना की, जिसका लक्ष्य ऐसी इलेक्ट्रिक कारें बनाना था जो तेज और मजेदार हों।
- 2004: एलन मस्क टेसला में एक निवेशक बने।
- 2006: टेसला ने अपनी पहली कार, रोडस्टर लॉन्च की, जो अपनी गति और रेंज के लिए प्रसिद्ध हूई।
- 2008: एलन मस्क टेसला के सीईओ बने।
- 2010: कंपनी ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) जारी किया और शेयर बाजार में कदम रखा।
Tesla, Inc. की प्रगति और विस्तार (2010-2020):
- 2012: कम्पनी ने मॉडल S सेदान पेश की, जिसे उसके डिजाइन और प्रदर्शन के लिए बहुत सराहा गया।
- 2015: टेसला ने अपनी लग्जरीSUV, मॉडल X , बाजार में उतारी।
- 2017: टेसला ने मॉडल 3 लॉन्च की, जो एक अधिक किफायती इलेक्ट्रिक कार थी और यह अब तक की सबसे ज्यादा बिकने बाली इलेक्ट्रिक कार बन गई।
- 2020: टेसला की लगातार लाभप्रद रिपोर्ट के बाद इसे S&P 500 इंडेक्स में शामिल किया गया।
Tesla, Inc. की वैश्विक पहचान और भविष्य (2021-वर्तमान):
- 2021: टेसला का कुल मूल्यांकन 1 ट्रिलियन डॉलर के पार हो गया।
- 2022: कम्पनी के मुख्यालय को सिलिकॉन वैली से टेक्सास के गीगाफेक्ट्री में स्थानांतरित कर दिया गया।
- आज : टेसला इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक प्रमुख खिलाडी है जो इलेक्ट्रिक कारें, ऊर्जा भंडारण प्रणाली और सौर पैनल बनाती है।
Discover more from times of world
Subscribe to get the latest posts sent to your email.