अमेज़न का जंगल कहाँ और कितना बड़ा है?
अमेज़न का जंगल दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन है। दुनिया का 20 % ऑक्सीजन इसी जंगल से मिलता है। इसलिए इसे प्रथ्वी का फेफड़ा भी कहा जाता है। अमेज़न का जंगल कितना बड़ा है, इसका अंदाज आंप इसी से लगा सकते हैं की यह दक्षिण अमेरिका से ब्राजील तक फैला हुआ है। यह जंगल लगभग 55 लाख वर्ग किलोमीटर तक के क्षेत्र में फैला हुआ है।
यह जंगल इतना बड़ा है की इसकी तुलना की जाए तो यह दुनिया का 9 वां सबसे बड़ा देश होता। जो भारत के कुल क्षेत्रफल से लगभग पोने दो गुना बड़ा है। ये जंगल इतना घना है की यहाँ पर धूप की रोशनी तक सही से नहीं पहुँच पाती है। यहाँ पौधों की लगभग 40,000 प्रजातियाँ, मछलियों की 3000 प्रजातियाँ और करोड़ों प्रकार के कीड़े व जानवर पाए जाते हैं।




अमेज़न के जंगल के खोफनाक रहस्य किया हैं?
अमेज़न का जंगल देखने में जितना विशाल और सुंदर है, ये अंदर से उतना ही रहस्यमयी और खौफनाक है। यह जंगल घने और अछूते (unexplored) होने के कारण काफी खौफनाक रहस्यों से घिरा हुआ है। यहाँ की आदिम जनजातियाँ (जो बाहरी दुनिया से परे है ), खतरनाक जीव (एनाकोंडा, जहरीले कीड़े), अद्रश्य मौत (अज्ञात बीमारियाँ) और गहरे कैनोपी के कारण यहाँ की जमीन पर अंधेरा रहता है जो इसे रहस्यमयी और खतरनाक जंगल बनाते हैं।
- अछूत जनजातियाँ: अमेजॉन के जंगल में लगभग 600 आदिम जनजातियाँ रहती है जिनमें से 50% से अधिक जातियों का बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है। ये बाहरी लोगों को देखते ही जहरीले तीरों से हमला कर देते हैं। इतिहास की कुछ कहानियाँ हैं जहां इन जंगलों में गए खोजकर्ता कभी बापस नहीं लौटे हैं।
घातक जीव: इस जंगल में अनेकों प्रकार के जहरीले और खतरनाक जीव पाए जाते हैं यहाँ 8.8 मीटर तक लंबे एनाकोंडा (ग्रीन एनाकोंडा), इंसानों को खाने बाली पिरान्हा बुलेट चींटियाँ (जिनमे बेहद दर्दनाक डंक पाए जाते है) और इलेक्ट्रिक ईल्स (बिजली के घटके देने बाले जीव) जैसे अन्य प्रकार के जीव पाए जाते है। और इस जंगल में घने वनस्पति के बीच कई अज्ञात बैक्टीरिया और वायरस मौजूद होते हैं जो नई बीमारियों का करणं बन सकते हैं।
- ब्लैक कैमन (Black caiman): ब्लैक कैमन को अमेजन का राजा माना जाता है। जो इंसानों का शिकार भी आसानी से कर सकता है।
- बुलेट आंट (Bullet Ant): यह एक ऐसी चींटी है, जिसके काटने से बंदूक की गोली लगने जितना दर्द होता है।
- ग्रीन एनाकोंडा: यह 8.8 मीटर लंबा दुनिया का सबसे भारी सांप है, जो पानी के अंदर बिना आबाज के शिकार कर लेता है।
- मैपिनगुआरी: कुछ स्थानीय कहानियों में इसका उल्लेख किया गया है, की अमेजन के जंगल में एक विशालकाय जीव रहता है। जिसके पेट पर एक बड़ा सा मूँह और एक आँख होती है। लेकिन वैज्ञानिक इसे एक मिथक मानते है पर कुछ लौग इसे जायंट ग्राउंड स्लॉथ (Giant Ground Sloth) का एक वंशज बताते है। जो विलुप्त हो चुका है।
- जॉंबी फंगस: जॉंबी फंगस एक ऐसा परजीवी कवक है जो चींटी और अन्य प्रकार के कीड़ों के दिमाग पर कब्जा कर लेता है।









रहस्यमयी तथ्य: अमेजन जंगल इतना घना है कि जब यहाँ बारिश होती है तो पानी की बूंदों को जमीन तक पहुँचने में लगभग 10 मिनट का समय लगता है। और यहाँ हमेशा गहरा अंधेरा छाया रहता है, जो इस जंगल को और भी रहस्यमयी व डरावना बनाता है।
अमेज़न जंगल की रहस्यमयी नदियां:
अमेजन जंगल की नदियां केवल पानी का स्रोत नहीं है, इन नदियों की एक अलग ही दुनिया है। यहाँ की नदियां खतरनाक जीवों और विज्ञान को चुनौती देने बाली घटनाओं का केंद्र है। इन नदियों का पानी गहरा और हमेशा मटीला रहता है। ऐसे पानी के अंदर देख पाना लगभग नामुमकिन होता है। इसमें लकड़ी के लट्ठे की तरह अक्सर ‘ब्लैक केमन’ तैरते रहते हैं। इसी कारण अमेज़न की नदियां खतरनाक और रहस्यमयी होती हैं।
1. हम्जा नदी (The Invisible Underground River): हम्जा नदी एक ऐसी विशाल नदी है जो अमेज़न नदी (पानी के आयतन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी नदी) के ठीक नीचे बहती है। इसका पता वैज्ञानिकों ने सन 2011 में लगाया था। यह अमेज़न नदी के लगभग 4 किलोमीटर नीचे वहती है और इसकी चौड़ाई अमेज़न नदी की चौड़ाई से भी कहीं ज्यादा है।
2. शानाय तिमपिश्का (The Boiling River): अमेज़न जंगल में पेरू के मयंतूयाकू क्षेत्र में एक ऐसी नदी बहती है जिसका पानी हमेशा 93°C तक गरम हो जाता है। जिसमें अगर कोई जांबर या इंसान गिर जाए तो वह जीवित नहीं रह पाता, तुरंत उबाल जाता है। ऐसी नदियां अधिकतर ज्वालामुखी के पास होती हैं। लेकिन इस नदी आसपास कोई ज्वालामुखी नहीं हैं। और अगर है भी तो वह 700 किलोमीटर दूर है। माना जाता है की प्रथ्वी की दरारों से निकालने बाला गरम पानी इसमें मिलता है। इस नदी की लंबाई 6.4 किलोमीटर और चौड़ाई 25 मीटर तक है।
3. रियो नीग्रो और रियो सोलिमोस नदी का मिलन ( The Meeting of Water): ये नदियां अमेज़न और दुनिया के अद्भुत द्रश्यों में से एक हैं। यह नदियां आपस में मिलती हैं लेकिन इनका पानी कभी मिक्स नहीं होता है। रियो नीग्रो (एक काली नदी) और रियो सोलिमोस (रेतीली पीली नदी) एक साथ कई किलोमीटर तक बहती हैं। लेकिन इनका पानी आपस में कभी नहीं मिलता है। दोनों नदियों का तापमान, घनत्व और वहाव की गति में इतना अंतर है की ये लगभग 6 किलोमीटर तक बिना आपस में मिले बहती रहती हैं।
3. अमेज़न नदी और इसका उल्टा बहाब: अमेज़न नदी आयतन के आधार पर दुनिया सबसे बड़ी नदी है। वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार अमेज़न नदी लाखों वर्ष पहले पूर्व से पश्चिम की ओर (प्रशांत महासागर की ओर) बहती थी। जब एंडीज पर्वत श्रंख्ला का हुआ तो नदी का मार्ग बंद हो गया और इसने अपना मार्ग बदलकर अटलांटिक महासागर की और कर लिया। इसका जल प्रभाव इतना तेज है की ये दुनिया की सात सबसे बड़ी नदियों के कुल योग से भी अधिक पानी को वहा ले जाती है। अटलांटिक महासागर में गिरने बाला दुनिया का लगभग 20% ताजा पानी अकेले अमेज़न नदी से आता है।
- अमेज़न नदी की विशाल लंबाई : अमेज़न नदी की लंबाई की बात की जाए तो नील नदी से इसका बड़ा मुकाबला रहता है। अधिकतर वैज्ञानिक इसे दूसरी सबसे बड़ी नदी मानते हैं। इसकी लंबाई लगभग 6,400 किलोमीटर है। इसका अपवाह तंत्र (basin) दुनिया में सबसे बड़ा है। ये दक्षिण अमेरिका का लगभग 40% हिस्सा कवर करता है। यह 1100 नदियों से मिलकर बनी है। इसकी अपनी कोई एक भी धारा नहीं है। इनमें से कुछ 17 सहायक नदियां ऐसी है जिनकी 1500 किलोमीटर से भी आदिक लंबाई है।
- मौसम के साथ अमेजन नदी का बदलता स्वारूप: अमेज़न नदी दुनीया की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। ये मौसम के साथ अपना रूप बदलती रहती है। ये बरसात के मौसम में अपना विशाल और रौद्र रूप बना लेती है। सूखे मौसम में इसकी चौड़ाई 11 किमी होती है लिकीन बारिष के मौसम में ये बढ़कर 40 किमी तक हो जाती है। और इसकी गहराई कुछ स्थानों पर 100 मीटर तक हो सकती है।
अमेज़न जंगल का मालिक कौन है और यह कहाँ तक फैला हुआ है?
अमेज़न जंगल दुनिया सबसे बड़ा जंगल है। ये जंगल इतना बड़ा है की अगर अमेज़न एक देश होता तो यह दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश कहलाता। जो इंडिया से लगभग 1.7 टाइम्स (पौने 2 गुना)बड़ा है। इसका कोई एक मालिक नहीं है। अमेजन जंगल नौं देशों में फैला हुआ है, जिसका सबसे बड़ा हिस्सा ब्राजील के पास (लगभग 60 %) है। और पेरू के पास 13%, कोलम्बिया के पास 10% और बाकी बचा हुआ हिस्सा 6 अन्य देशों के पास है।
अमेज़न जंगल की शुरुआत पश्चिम में एंडीज पर्वत श्रंखला (Andes Mountains) से होती है। और यहीं से अमेज़न नदी की भी शुरुआत होती है। पूर्व में अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) के तट तक फैला हुआ है। और यहीं अमेज़न नदी समुन्द्र में मिल जाती है। उत्तर में गुयाना हिल्स से दक्षिण में ब्राजील के पठारों तक फैला है।
अमेज़न जंगल कितने देशों में फैला है?
| देश | अमेज़न जंगल की हिस्सेदारी (लगभग) |
| ब्राजील (Brazil) | 60% (सबसे बड़ा हिस्सा) |
| पेरू (Peru) | 13% |
| कोलंबिया (Colombia) | 10% |
| बोलीविया (Bolivia) | 7% |
| वेनेजुएला (Venezuela) | 6% |
| गुयाना (Guyana) | 1.1% |
| सूरीनाम (Suriname) | 1 % |
| इक्वाडोर (Ecuador) | 1% |
| फ्रेंच गुयाना (French Guiana) | 0.9% |
Discover more from times of world
Subscribe to get the latest posts sent to your email.