क्या थी? सिंधु घाटी सभ्यता, और किया है? इसका एतिहास:

क्या थी? सिंधु घाटी सभ्यता, और किया है? इसका एतिहास:

सिंधु घाटी सभ्यता, जिसे हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। यह सभ्यता लगभग 5000 साल पहले आधुनिक पाकिस्तान और उत्तरी भारत के क्षेत्र में विकसित हुई थी। जो  भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे पुरानी शहरी संस्कृति है। यह लगभग 3300 ईसा पूर्व से 1300 ईसा पूर्व तक फली-फूली, और इसका परिपक्व चरण 2500 ईसा पूर्व से 1700 ईसा पूर्व तक रहा. यह सभ्यता सिंधु नदी के किनारे विकसित हुई, जो वर्तमान पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिमी भारत में फैली हुई थी. 
सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख विशेषताएं निम्न हैं|
  • शहरी नियोजन: सिंधु घाटी के शहरों, जैसे मोहनजो-दारो और हड़प्पा, में व्यवस्थित सड़कें, पक्की ईंटों से बने घर, और उन्नत जल निकासी प्रणाली थी|
  • व्यापार: इस सभ्यता के लोग दूर-दूर तक व्यापार करते थे, और उनके व्यापारिक संबंध मेसोपोटामिया (वर्तमान इराक) तक फैले हुए थे| 
  • कला और संस्कृति: सिंधु घाटी के लोगों ने मिट्टी के बर्तन, मुहरें, आभूषण और मूर्तियां बनाईं, जो उनकी कलात्मकता को दर्शाती हैं| 
  • कृषि: सिंधु घाटी सभ्यता में कृषि का महत्वपूर्ण स्थान था, और लोग गेहूं, जौ, कपास और अन्य फसलों की खेती करते थे|
  • धर्म: सिंधु घाटी के लोग प्रकृति और मातृ देवी की पूजा करते थे, और पशुपति (शिव का एक रूप) को भी पूजते थे| 
  • जल निकासी प्रणाली: इन शहरों में एक उत्कृष्ट जल निकासी प्रणाली थी, जो घरों से पानी निकालने के लिए नालियों से जुड़ी हुई थी। 
  • कला और संस्कृति: सिंधु घाटी सभ्यता के लोग मुहरों, मिट्टी के बर्तनों और अन्य कलात्मक वस्तुओं का निर्माण करते थे। 

  • महत्वपूर्ण स्थल: हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, कालीबंगन, लोथल, धोलावीरा और राखीगढ़ी सिंधु घाटी सभ्यता के कुछ प्रमुख स्थल हैं। 

  • सबसे पुरानी सभ्यता: कुछ विद्वानों का मानना है कि भिरड़ाना सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे पुराना ज्ञात शहर है, जिसकी शुरुआत 7500 से 6500 ईसा पूर्व के बीच हुई थी। 

  • क्षेत्रफल: सिंधु घाटी सभ्यता लगभग 1,260,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई थी। 

  • पतन: लगभग 1700 ईसा पूर्व में, सिंधु घाटी सभ्यता का पतन हो गया, जिसके कारणों में पर्यावरणीय परिवर्तन, भूकंप और नदियों का सूखना शामिल हो सकते हैं।

सिंधु घाटी सभ्यता की खोज किसने की थी?

सिंधु घाटी सभ्यता की खोज का श्रेय मुख्य रूप से रायबहादुर दयाराम साहनी और राखालदास बनर्जी को दिया जाता है। 1921 में, दयाराम साहनी ने हड़प्पा में खुदाई की, और 1922 में, राखालदास बनर्जी ने मोहनजोदड़ो में खुदाई की. इन खोजों ने दुनिया को सिंधु घाटी सभ्यता से परिचित कराया|

सिंधु घाटी सभ्यता की खोज एक क्रमिक प्रक्रिया थी, जिसमें कई पुरातत्वविदों और शोधकर्ताओं का योगदान रहा है| 

सन 1856 मे  जेम्स लुईस (जिन्हें चार्ल्स मैसेन भी कहा जाता है) ने पहली बार सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में लिखा था, लेकिन उन्होंने इसे एक अलग सभ्यता के रूप में नहीं पहचाना था|

सन 1921 मे  दयाराम साहनी ने हड़प्पा में खुदाई शुरू की, जो सिंधु घाटी सभ्यता का पहला खोजा गया स्थल था|

सन 1922 मे राखालदास बनर्जी ने मोहनजोदड़ो में खुदाई की, जो सिंधु घाटी सभ्यता का एक और महत्वपूर्ण स्थल था|

सन 1924 मे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक, सर जॉन मार्शल ने सिंधु घाटी सभ्यता की खोज की घोषणा की, जिससे यह दुनिया के सामने आई थी|

सिंधु घाटी का कुल  क्षेत्रफल कितना था? ओर एसके प्रमुख नगर कोन-कोन से हैं?

सिंधु घाटी सभ्यता में आज तक करीब 1500 नगरों की खोज हुई है जिनमे 925 भारत मे 580 पकिस्तान में और 2 नगर अफगानिस्तान में हैं।अब तक खोज के आधार पर इसका विस्तार उत्तर में वर्तमान जम्मू कश्मीर से प्राप्त मांडा नगर दक्षिण में वर्तमान महाराष्ट्र में दाइमाबाद नगर ,पूर्व में उत्तर प्रदेश में आलमगीर पुर और पश्चिम में बलूचिस्तान में सुतकागेंडोर नगर की खोज हो चुकी है इस हिसाब से उत्तर दक्षिण विस्तार 1400 किलोमीटर और पूर्ब पश्चिम 1600 किलोमीटर तक माना जा चुका है और कुल विस्तार 13 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली सभ्यता है ये जो विश्व की सभी सभ्यताओं को मिलाकर भी कई गुना बड़ी है ।

सिंधु घाटी सभ्यता के कुछ प्रमुख नगर:

  • हड़प्पा:
    यह नगर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है और इसे सिंधु घाटी सभ्यता का पहला खोजा गया नगर माना जाता है।
  • मोहनजोदड़ो:
    यह नगर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित है और इसे सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा नगर माना जाता है।
  • कालीबंगा:
    यह नगर राजस्थान, भारत में स्थित है और यहां से खुदाई में काले रंग की चूड़ियां मिली हैं।
  • लोथल:
    यह नगर गुजरात, भारत में स्थित है और यह एक महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर था।
  • चन्हुदड़ो:
    यह नगर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित है और यह एक औद्योगिक शहर था।
  • धोलावीरा:
    यह नगर गुजरात, भारत में स्थित है और यह एक नियोजित शहर था, जहां जल प्रबंधन प्रणाली बहुत उन्नत थी।

सिंधु घाटी सभ्यता की खोज का इतिहास किया है ?

चालर्स मेसन नाम के एक अंग्रेज ने सन 1818 ई में उत्तर पश्चिमी पंजाब(वर्तमान में पाक का पंजाब) का दौरा किया वहाँ उन्होंने हड़प्पा क्षेत्र में जमीन में दबे अवशेषों को देखा और अध्ययन किया जिसका लेख उन्होंने 1842 में लिखा था और दुनिया के सामने विश्व की सबसे बड़ी सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता को पेश किया| इसके बाद जगह जगह से अवशेष मिलते रहे और 1856 में कराची लाहौर रेल लाइन के निर्माण के दौरान बर्टन बन्धुओ ने हड़प्पा में खण्डर के अवशेषों का पता लगाया और उन्हीं ईंटों को रेल मार्ग में उपयोग भी किया था |

अलेक्जेंडर कनिघम ने सन 1861 में हड़प्पा का नक्शा बनाया और उसी साल भारत मे इनहोने पुरातत्व विभाग का निर्माण किया। तभी सन 1921 में सर जान मार्सल ने पुरातत्व विभाग की ओर से पहली बार आधिकारिक तौर पर खनन कार्य चालू करने का आदेश दिया जिसका प्रारम्भ भारतीय शोध कर्ता दयाराम साहनी ने किया था।

सिंधु घाटी सभ्यता का कार्य काल कब तक रहा:

दक्षिण एशिया की एक प्राचीन नगरीय सभ्यता थी। यह 3300 ईसा पूर्व से 1300 ईसा पूर्व तक अस्तित्व में थी, और इसका परिपक्व चरण 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व तक था। इस सभ्यता का विस्तार वर्तमान पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में था। सिंधु घाटी सभ्यता को तीन चरणों मैं बिभाजित किया जा सकता है:

प्रारंभिक हड़प्पा (3300 ईसा पूर्व – 2600 ईसा पूर्व):

यह चरण सभ्यता के विकास का प्रारंभिक काल था|

परिपक्व हड़प्पा (2600 ईसा पूर्व – 1900 ईसा पूर्व):
इस चरण में सभ्यता अपने चरम पर थी, और इस दौरान शहरीकरण, व्यापार, और कला का विकास हुआ था। 

उत्तर हड़प्पा (1900 ईसा पूर्व – 1300 ईसा पूर्व):
इस चरण में सभ्यता का पतन होना शुरू हो गया था। 

सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के कारणों पर इतिहासकारों में मतभेद है, लेकिन कुछ संभावित कारणों में जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएँ, और आर्यों का आक्रमण शामिल हैं।सभी एतिहाशकार इशको अलग-अलग बताते हैं लेकिन एक बात कॉमन है कि यह वेदिक सभ्यता से पहले की है | सिंधु घाटी सभ्यता यहीं के मूल निबसीयों द्वारा विकसित की गई थी | लेकिन इस पर कुछ वीदेशी इतिहासकार सहमत नहीं हैं |

सिंधु घाटी सभ्यता के अबशेष ओर इनकी विशेषताएं:

तांबा और टीन  के  मिश्रण से इनको कांस्य धातु बनाना आता था|

इन्हे मपतोल का भी ज्ञान था |

मिट्टी से बर्तन, औजार, खिलौने और अन्य प्रकार की बस्तुओं  को बनाना भी आता था |

 बढ़े-बढ़े सन्नागार इनके अंदर की मानवता और बस्तुकला को दिखते हैं |

एतिहासकारों ने बताया है कि  इन्हे गणित का भी ज्ञान था |

सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों को चित्र को लिपि मे बदलना भी आता था|

निष्कर्ष :

सिंधु घाटी सभ्यता का भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति और सभ्यता की नींव रखने वाली पहली शहरी संस्कृतियों में से एक थी|

 


Discover more from times of world

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

क्या आपको दुनिया के सबसे बड़े अमेज़न के जंगल के रहस्य पता हैं जिनको जानकार आपको हेरानी सी हो जाएगी?

अमेज़न का जंगल कहाँ और कितना बड़ा है? अमेज़न का जंगल दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन है। दुनिया का 20 % ऑक्सीजन इसी जंगल से मिलता है। इसलिए इसे प्रथ्वी…

Tata Group का राज क्या है| और यह कैसे बनी भारत की सबसे प्रसिद्ध और सफल कंपनि:

Tata Group: टाटा समूह दुनिया का जाना माना सबसे बढ़ा और सबसे पुराना कारोबारी समूह है इसका कारोबार कई सेक्टर्स में फेला हुआ है। हम अपने जीवन के किसी भी…

Leave a Reply

You Missed

RCB vs MI आज का मैच, IPL 2026: MI ने दिया 167 का टारगेट, रायपुर में विराट और रोहित का महा मुकाबला

RCB vs MI आज का मैच, IPL 2026: MI ने दिया 167 का टारगेट, रायपुर में विराट और रोहित का महा मुकाबला

टाटा ग्रुप के 4 बड़े बदलाव Semiconductor Chips से लेकर Air India की वापसी तक रतन टाटा के सपनों को किया साकार:

टाटा ग्रुप के 4 बड़े बदलाव Semiconductor Chips से लेकर Air India की वापसी तक रतन टाटा के सपनों को किया साकार:

India-New Zealand FTA (Free Trade Agreement): अब न्यूज़ीलैंड के मार्केट में भी इंडियन प्रोडक्टस का जलवा!

India-New Zealand FTA (Free Trade Agreement): अब न्यूज़ीलैंड के मार्केट में भी इंडियन प्रोडक्टस का जलवा!

Tata IPL 2026 का पहला धमाकेदार मुकाबला: RCB vs SRH मुकाबले में RCB की शानदार जीत, SRH को 6 विकेट से हराया

Tata IPL 2026 का पहला धमाकेदार मुकाबला: RCB vs SRH मुकाबले में RCB की शानदार जीत, SRH को 6 विकेट से हराया

Tata IPL 2026, BCCI ने IPL के प्रथम चरण के मैचों का शेड्यूल जारी किया।

Tata IPL 2026, BCCI ने IPL के प्रथम चरण के मैचों का शेड्यूल जारी किया।

क्या आपको दुनिया के सबसे बड़े अमेज़न के जंगल के रहस्य पता हैं जिनको जानकार आपको हेरानी सी हो जाएगी?

क्या आपको दुनिया के सबसे बड़े अमेज़न के जंगल के रहस्य पता हैं जिनको जानकार आपको हेरानी सी हो जाएगी?

Discover more from times of world

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading